फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Anger among the parents of Shamshi school, said - will teach children in another school

शमशी स्कूल के अभिभावकों में रोष, बोले-बच्चों का दूसरे स्कूल में पढ़ाएंगे

Mon, 13 Jun 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Anger among the parents of Shamshi school, said - will teach children in another school
कुल्लू के शमशी क्षेत्र में स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षू के द्वारा पीटने मामले को लेकर अभ? - फोटो : Kullu
कुल्लू। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमशी में प्रशिक्षु के कथित तौर पर 30 बच्चों की पिटाई करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अभिभावकों का कहना है कि वे बच्चों को शमशी स्कूल से निकालने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

अधिकतर अभिभावकों ने बच्चों को दूसरे स्कूल में पढ़ाने का मन बनाया है। ऐसे में लोग स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठा रहे हैं। इसके अलावा लोग सोशल मीडिया पर भी भड़ास निकाल रहे हैं। शमशी स्कूल में सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें अधिकतर अभिभावकों ने कहा कि वे बच्चों को दूसरे स्कूल में पढ़ाना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को डंडे और केबल से पीटना गलत है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। भुुंतर पाठशाला में भविष्य में भी इस तरह की घटना दोबारा हो सकती है।
विज्ञापन

बैठक में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक भी शामिल रहे। अभिभावकों ने कहा शिक्षा विभाग और पाठशाला प्रबंधन की लापरवाही और अव्यवस्था के कारण बच्चों को बेरहमी से पीटा गया। स्कूल के किसी दूसरे अध्यापक ने भी इसे नहीं देेखा। इसमें स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग उपनिदेशक सुरजीत राव ने अभिभावकों से कहा कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि वे स्वयं हर सप्ताह पाठशाला का निरीक्षण कर व्यवस्था देखेंगे। उन्होंने अभिभावकों से पाठशाला में ही बच्चों को पढ़ाने का आग्रह किया। बता दें कि शमशी पाठशाला में निजी संस्थान के प्रशिक्षु अध्यापक के गत दिन 30 बच्चों को बेरहमी से पीटने का मामला सामना आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed