फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Anganwadi workers get appointment in pre primary schools, Anganwadi worker and helper union opened front against privatization of ICDS

प्री प्राइमरी स्कूलों में आंगनबाड़ी वर्करों को मिले नियुक्ति

Fri, 24 Sep 2021 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers get appointment in pre primary schools, Anganwadi worker and helper union opened front against privatization of ICDS
बंजार (कुल्लू)। प्री प्राइमरी स्कूलों में आंगनबाड़ी वर्करों को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्कर छह साल तक के बच्चों के पालन-पोषण के साथ उनकी शिक्षा का जिम्मा उठाती हैं। जिसके चलते उन्हें बच्चों की देखरेख और शिक्षित करने का अनुभव अधिक है। यह बात आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन बंजार की अध्यक्ष शशि किरण ने कही। शुक्रवार को बंजार में एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में आंगनबाड़ी वर्करों की सौ फीसदी नियुक्ति की मांग की गई है। अध्यक्ष शशि किरण ने कहा कि आईसीडीएस के निजीकरण और पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन के विरोध में बंजार में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों को प्री प्राइमरी स्कूलों में सौ प्रतिशत नियुक्ति दी जानी चाहिए। नियुक्ति में 45 वर्ष की आयु सीमा की शर्त को समाप्त किया जाए। पर्यवेक्षक की नियुक्ति के लिए देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री मान्य होनी चाहिए। वरिष्ठता के आधार पर माध्यमिक और स्नातक पास को पर्यवेक्षक पद पर भर्ती किया जाए। आंगनबाड़ी वर्कर पिछले लंबे समय से छोटे बच्चों की देखभाल कर रही हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों में खोली गई नर्सरी और केजी की कक्षाओं में उन्हें ही बतौर शिक्षक तैनाती मिलनी चाहिए। इस दौरान सीटू के जिला महासचिव राजेश ठाकुर, प्रेम गौतम, निर्मला, प्रेमला, मीरा, डूरामणि, मथुरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed