फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   An action plan will be formulated today to prevent open dumping of garbage.

Kullu News: खुले में कचरा फेंकने से रोकने के लिए आज बनेगी कार्ययोजना

Sun, 02 Aug 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
An action plan will be formulated today to prevent open dumping of garbage.
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नगर परिषद कारोबारियों के साथ मिलकर नई कार्ययोजना तैयार करेगी। इस संबंध में सोमवार को वन्य प्राणी सूचना केंद्र में स्थानीय कारोबारियों, सफाई ठेकेदार और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक होगी। बैठक में एसडीएम भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य उद्देश्य घर-घर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और व्यावहारिक बनाना है। साथ ही कूड़ा उठाने, उपयोगकर्ता शुल्क और सफाई व्यवस्था से जुड़ी कारोबारियों की समस्याओं पर भी चर्चा होगी। यदि किसी व्यापारी को सफाई व्यवस्था को लेकर कोई शिकायत है तो उसका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के अनुसार, शहर के कुछ कारोबारी और दुकानदार निर्धारित समय पर कूड़ा संग्रहण नहीं होने के कारण खुले में कचरा फेंक रहे हैं। मौजूदा कूड़ा संग्रहण की समयसारिणी को कई व्यापारियों ने अव्यावहारिक बताया है। इसके चलते विभिन्न स्थानों पर कचरा जमा होने की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कूड़ा संग्रहण की समय-सारिणी में आवश्यक बदलाव और अन्य व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, ताकि व्यापारियों को सुविधा मिले और शहर में खुले में कचरा फेंकने की समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रा पधान ने कहा कि शहर की स्वच्छता परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कारोबारियों, सफाई ठेकेदार और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर बेहतर व्यवस्था विकसित की जाएगी। बैठक में सभी पक्षों के सुझाव लिए जाएंगे और प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed