{"_id":"66a0ffe2c7ae65673005d90f","slug":"ambulance-road-will-be-built-from-jalori-pass-to-jamala-surendra-kullu-news-c-89-1-ssml1012-127414-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलोड़ी दर्रा से जमाला को बनेगी एंबुलेंस सड़क : सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलोड़ी दर्रा से जमाला को बनेगी एंबुलेंस सड़क : सुरेंद्र
विज्ञापन
तीन दिवसीय साते जाच मेले का हुआ समापन
महिला मंडलों की शानदार प्रस्तुति ने लूटी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवता सत्यनारायण के साते जाच मेले का बुधवार को समापन हो गया है। तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन के मुख्यातिथि भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर रहे। उन्होंने कहा कि मेले हमारे आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने साते जाच के बेहतर आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने जलोड़ी दर्रा से चरांदी-जमाला तक एंबुलेंस सड़क तथा देवता नारायण के बैठने के लिए थड़ी बनाने का आश्वासन दिया है।
हालांकि, मेले में स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार ने आना था लेकिन व्यस्तता के चलते नहीं आ पाए। ऐसे में मुख्यातिथि रहे सुरेंद्र ठाकुर ने विधायक की ओर से इस सड़क के एक लाख टोकन मनी देने की बात कही। इस दौरान महिलाओं की नाटी के साथ रस्साकशी मुख्य आकर्षक का केंद्र रही। इस दौरान कई महिला मंडलों ने वन बचाने के लिए पौधे लगाने का संदेश दिया। मेले के अंतिम दिन देव नृत्य भी देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता वेद ठाकुर, जिला अध्यक्ष दुनी ठाकुर, एनएस दीपक, हरिकृष्ण ठाकुर, यशपाल ठाकुर, चंद्रकांत, उगम ठाकुर, बालकृष्ण कमांडो और प्रवीण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
रस्साकशी में दूसरी बार विजेता बनी चजूट टीम
साते जाच मेले के अंतिम दिन महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में चजूट की टीम विजेता बनी है। उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मैच महिला मंडल चजूट और ठारवी के बीच हुआ। रस्साकशी में आठ टीमों ने भाग लिया था। इनमें महिला मंडल बनाला, उपली फनौटी, लोअर फनौटी, लोहाल, कोलथा, ठारवी, चजूट और जुहड़ ने भाग लिया। मुख्यातिथि सुरेंद्र ठाकुर, वेद ठाकुर, दुनी चौहान और एनएस दीपक ने विजेता टीम को 11,000 और ट्राफी जबकि उपविजेता को 7,000 रुपये की राशि और ट्राफी भेंट की।