फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Ceremony tomorrow

Kullu News: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह कल

Mon, 22 Jul 2024 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Ceremony tomorrow
अतिरिक्त दंडाधिकारी कुल्लू अश्वनी कुमार करेंगे मेधावियों को सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के गांधीनगर में स्थित होटल वैशाली में 24 जुलाई को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त दंडाधिकारी कुल्लू अश्वनी कुमार मुख्यातिथि और उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू अमर चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।अमर उजाला एवं बाहरा यूनिवर्सिटी शिमला संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।

बाहरा यूनिवर्सिटी शिमला की कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका रहेगी। कार्यक्रम में इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब, मिनर्बा घुमारवीं (बिलासपुर), नालंदा कॅरियर इंस्टीट्यूट कुल्लू, क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज ढालपुर, चामुंडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस मौहल, न्यूक्लियस स्कूल मौहल, एंबिशन क्लासेस मौहल और भुवनेश्वरी फूड कॉर्नर (होटल वैशाली) सह प्रायोजक होंगे। समारोह में हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। होटल वैशाली में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे होगा। छात्र-छात्राएं सुबह 08:30 से 10:30 बजे तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed