{"_id":"6249c6a00fb4191d544afdf7","slug":"amar-ujala-abhiyan-health-will-not-refer-now-if-there-is-trouble-in-breathing-kullu-news-sml404507931","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : सांस में दिक्कत होने पर अब नहीं करेंगे रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : सांस में दिक्कत होने पर अब नहीं करेंगे रेफर
Sun, 03 Apr 2022 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:39 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के 22 बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से जोड़ा है। मरीजों को गंभीर हालत में अब उपचार के लिए 112 किमी दूर नहीं जाना पड़ेगा। कोरोना की पहली लहर में केलांग अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला लाहौल-स्पीति के केलांग अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा मिल रही है। इसका लाभ कोरोना से जंग लड़ने में भी होगा। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग को भी ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा गया है। इसका लाहौल घाटी के साथ-साथ चंबा जिले के पांगी-किलाड़ के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। अब यहां आक्सीजन प्लांट लगाकर लोगों को राहत प्रदान की है। इस ऑक्सीजन प्लांट की एक मिनट में 500 लीटर (एलएमपी) ऑक्सीजन सप्लाई की क्षमता है। मरीजों को अब ऑक्सीजन की समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के 22 बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से जोड़ा है। मरीजों को गंभीर हालत में अब उपचार के लिए 112 किमी दूर नहीं जाना पड़ेगा। कोरोना की पहली लहर में केलांग अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा नहीं थी। इसके चलते कोरोना संक्रमित मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने पर कुल्लू, शिमला या नेरचौक के लिए रेफर कर दिया जाता था। प्रदेश सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच केलांग अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी थी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने भी केलांग अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने में बड़ी जद्दोजहद की थी। अब मरीजों को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट की ली थी मंजूरी : मारकंडा
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए केलांग अस्पताल के लिए शीघ्र ऑक्सीजन प्लांट लगाने की सरकार से मंजूरी ली थी। मंत्री मारकंडा ने कहा कि केलांग अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का फायदा लाहौल के साथ पांगी के लोगों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
घाटी के मरीजों को राहत मिलेगी : रणजीत
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह वैद्य ने कहा कि केलांग अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट लगा है। अस्पताल में 22 बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से जोड़ा गया है। अब घाटी के मरीजों को राहत मिलेगी। कोरोना की लहर आने पर लोगों को अब पहले की तरह मुश्किल नहीं होगी।
ऑक्सीजन प्लांट लगाकर सुविधा दी सुविधा
जाहलमा गांव के राहुल धुशी ने बताया कि कोरोना काल में पॉजिटिव होने पर ऑक्सीजन की बड़ी समस्या रही है। केलांग अस्पताल में प्लांट न होने पर यहां के अधिकतर मरीजों को मजबूरन कुल्लू या नेरचौक रेफर किया जाता था। अब प्रदेश सरकार ने ऑक्सीजन प्लांट लगाकर सुविधा दी है।
आपात स्थिति में पर्यटकों को भी मिलेगा लाभ
त्रिलोकनाथ पंचायत प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि लाहौल की जलवायु में वैसे ही ऑक्सीजन की कमी महसूस होती है। बाहर से यहां आने वाले अधिकतर पर्यटकों को ऑक्सीजन की कमी की शिकायत रहती है। अब आपात स्थिति में पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।