फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Amar Ujala abhiyan health : 'Sir injection causes fear, how to get it done'

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : ‘सर इंजेक्शन से लगता है डर, कैसे लगवाएं’

Tue, 29 Mar 2022 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2022 10:00 PM IST
सार

जिला कुल्लू में शत-प्रतिशत युवाओं और किशोरों को वैक्सीन लग चुकी है। युवाओं का मानना है की वैक्सीन हर एक आयु वर्ग लिए आवश्यक है। वैक्सीन लगने से संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हुआ है।

विज्ञापन
Amar Ujala abhiyan health : 'Sir injection causes fear, how to get it done'
अमर उजाला शिक्षा अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुल्लू में सोमवार को कई स्कूलों में कुछ विद्यार्थियों ने अपने अध्यापक से कहा कि सर इंजेक्शन से लगता है डर, कैसे लगवाएं। इस पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। विद्यार्थियों के इस डर को दूर करने के लिए अध्यापक भी प्रयास कर रहे हैं। समझाने के उपरांत वे वैक्सीन लगवाने में उत्साह दिखा रहे हैं। विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीनेशन संबंधी जारी वीडियो दिखाई जा रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा वैक्सीनेशन के लिए स्कूलों में पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी काउंसलिंग कर रही है। कई विद्यार्थियों के मन में बैठे डर को खत्म करने के लिए युवा वर्ग भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। युवाओं ने पहले स्वयं को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर सुरक्षित किया और अब बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला कुल्लू में शत-प्रतिशत युवाओं और किशोरों को वैक्सीन लग चुकी है। युवाओं का मानना है की वैक्सीन हर एक आयु वर्ग लिए आवश्यक है। वैक्सीन लगने से संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हुआ है। युवा रमेश, अदिति, सोनिका, रवि, शिवानी ने कहा कि वे स्कूलों में विद्यार्थियों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। कई विद्यार्थी उनसे डर लगने की बात कह रहे हैं। ऐसे में उनको सही जानकारी देकर टीकाकरण के लिए उत्साहित किया जा रहा है। छात्रों को बताया जा रहा है कि वैैक्सीनेशन के बाद दूसरी और तीसरी लहर में पॉजिटिव मरीज कम देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सप्ताह में 10500 विद्यार्थियों को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखे तो जिले में महज दो सप्ताह में ही करीब 10500 विद्यार्थियों को स्कूलों में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित कर वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई है। विभाग ने 21641 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।

भीड़ में नहीं लगेगी विद्यार्थियों को वैक्सीन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दोरजे अंगरूप ने कहा कि एक-दूसरे को देखकर विद्यार्थी प्रतिक्रिया देते हैं। ऐसे में वैक्सीनेशन के समय किसी विद्यार्थी को रोता देख दूसरा भी रोने लग जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए विद्यार्थियों को भीड़ में वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। उनको एक-एक कर वैक्सीन लगाने के निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए हैं। कहा कि रोजाना जिले में 800 से 1000 बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

वैक्सीनेशन के प्रश्नों का कर रहे हल
ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग की प्रधानाचार्य विजेता ठाकुर ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर विद्यार्थियों के कई तरह के प्रश्न हैं। उनके प्रश्नों का स्कूल के स्वास्थ्य नोडल अधिकारी हल कर रहे हैं। नोडल अधिकारियों को विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के अलावा वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है।

छात्रों को वैक्सीन की डोज जरूरी
कल्पना ठाकुर ने कहा कि उन्होंने बिना किसी भय के वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। अब वह विद्यार्थियों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। छात्रों के लिए वैक्सीन की डोज जरूरी है।

वैक्सीन का नहीं कोई दुष्प्रभाव
भूपेंद्र ने कहा कि उन्हें वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखा है। वैक्सीन लगने से वह स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे ही छात्रों को टीका लगने से उनके संक्रमण की चपेट में आने का खतरा कम होगा।

वैक्सीन लगवाने से सुरक्षित होंगे विद्यार्थी
मोहित ने कहा कि वैक्सीन की डोज लगने से विद्यार्थी कोरोना से सुरक्षित रहेंगे। बिना डरे और किसी मानसिक तनाव के वैक्सीन लगवाएं, इसके लिए विद्यार्थियों को उत्साहित किया जा रहा है।


विद्यार्थियों में भय का माहौल नहीं
नेहा ठाकुर ने कहा कि युवाओं की तरह ही विद्यार्थियों में भी वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साह है। बेसब्री से वैक्सीन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। विद्यार्थियों में भय का माहौल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed