फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Amar Ujala Abhiyan Education: Students will compensate for the loss of Corona period

अमर उजाला शिक्षा अभियान : कोरोना काल के नुकसान की भरपाई करेंगे विद्यार्थी

Sun, 03 Apr 2022 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2022 09:39 PM IST
सार

विद्यार्थियों के अनुसार इस साल परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर अच्छे अंक हासिल करेंगे। कोरोन काल में भले ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हुई हो, लेकिन विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Education: Students will compensate for the loss of Corona period
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश समेत कुल्लू जिले में कोरोना का संकट काल अब निकल चुका है। अब नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो रही है। विद्यार्थी भी बीती बातों को याद नहीं करना चाहते हैं। विद्यार्थी अब कोरोना काल के संकट को बुलाकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। साथ ही कोरोना काल के कारण हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई अब नए शिक्षा सत्र में करेंगे।

विज्ञापन


विद्यार्थियों के अनुसार इस साल परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर अच्छे अंक हासिल करेंगे। कोरोन काल में भले ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हुई हो, लेकिन विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हुआ है। विद्यार्थी नए शिक्षा सत्र की तैयारियों में जुट गए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि इस कोरोना काल में हर किसी का नुकसान हुआ है, वहीं विद्यालय के बंद रहने से पढ़ाई पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


कोरोना से पढ़ाई को हुआ नुकसान
बंजार कॉलेज की दिपाली ने बताया कि कोरोना काल में छात्रों को पढ़ाई को लेकर नुकसान हुआ है। अब मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर दो साल में हुए नुकसान की भरपाई करेंगे और अच्छे अंक लाकर उम्दा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन पढ़ाई करने का तरीका मिला
विद्यार्थी मोनिका ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल में घर बैठकर ऑनलाइन पढ़ाई का तरीका मिला है। इससे पढ़ाई प्रभावित हुई, लेकिन अनुभव भी प्राप्त हुआ है। घर पर किसी भी प्रमुख शिक्षक से पढ़ाई कर सकते हैं।

अभी से परीक्षा की तैयारी में शुरू
बंजार कॉलेज के साहिल ने बताया कि कोरोना में जो हो चुका है, उसे भूला दिया है। बीती बातों को याद करने से कोई फायदा नहीं है। अभी से परीक्षा की तैयारी में जुट गया है, जिससे परीक्षा परिणाम बेहतर आ सके।


नए सत्र में अच्छे अंक लाने का उद्देश्य
विद्यार्थी खुशवंत ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल में हर किसी का नुकसान हुआ है। इसमें छात्रों की पढ़ाई भी असर पड़ा है। अब नए सत्र में अच्छे अंक लाने का उद्देश्य रहेगा। विद्यार्थी अभी से परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed