{"_id":"67e6d240a889ddfd530cd465","slug":"aman-first-gaurav-second-in-1500-meter-race-kullu-news-c-89-1-klu1002-144246-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 1500 मीटर दौड़ में अमन पहले, गौरव दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 1500 मीटर दौड़ में अमन पहले, गौरव दूसरे स्थान पर
Fri, 28 Mar 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के शमशी आईटीआई में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल में दमखम करते खिलाड़ी।-संवाद
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी में खेले गए प्रतियोगिता के मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी में छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल के साथ एथलेटिक्स के मुकाबले भी करवाए गए।
पहले चरण में 1500 मीटर दौड़ में आजाद हाउस के अमन प्रथम, टैगोर हाउस के गौरव दूसरे, टैगोर हाउस के लकी ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में भगत सिंह हाउस ने सुभाष चंद्र बोस हाउस को 2-0 से हराया। जवाहर लाल नेहरू हाउस ने महात्मा गांधी हाउस को 2-0 से हराया। कबड्डी प्रतियोगिता में फिटर ट्रेड ने आईटीओटी को हराया। बैडमिंटन में स्वामी विवेकानंद हाउस ने अटल बिहारी वाजपेयी हाउस को हराया। नेहरू हाउस ने सुभाष चंद्र बोस हाउस को हराया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संबोधित किया और आने वाले समय में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
--