फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Aman became president in Rover and Neha in Ranger wing

Kullu News: रोवर में अमन और रेंजर विंग में नेहा बनी अध्यक्ष

Mon, 05 Jan 2026 10:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Aman became president in Rover and Neha in Ranger wing
स्नो लैंड ओपन ग्रुप की नई काउंसिल का किया गया गठन
विज्ञापन

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के मूल सिद्धांतों को बढ़ावा देना उद्देश्य

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्नो लैंड स्काउट्स एंड गाइड्स ओपन ग्रुप कुल्लू का जनरल हाउस हुआ। डीआरडीए सभागार में हुए हाउस में रोवर क्रू एवं रेंजर टीम की नई काउंसिल का लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से गठन किया गया।
सर्वसम्मति से रोवर क्रू के लिए रोवर अमन भारती को अध्यक्ष, रोवर भूपेंद्र को सचिव एवं रोवर खेमराज को कोषाध्यक्ष चुना गया। रेंजर टीम के लिए रेंजर नेहा शर्मा को अध्यक्ष, रेंजर अनन्या को सचिव और रेंजर भूमिका को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जनरल हाउस में रोवर स्काउट लीडर बीजू और सहायक रोवर स्काउट लीडर पूर्ण विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के मूल सिद्धांतों, अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व विकास के महत्व से रोवर-रेंजर्स को अवगत करवाया।
विज्ञापन

रोवर स्काउट लीडर बीजू ने कहा कि नई काउंसिल का मुख्य कार्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के मूल सिद्धांतों को बढ़ावा देना, सेवा एवं अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करना और रोवर-रेंजरों की प्रगति एवं प्रशिक्षण को प्राथमिकता देना रहेगा। साथ ही सामाजिक सेवा गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं रचनात्मक अभियानों को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सहभागिता एनजीओ के उपाध्यक्ष श्री राज सिंहानिया को सर्वसम्मति से समूह का संरक्षक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed