{"_id":"69e123546d4bd0e9170eb1e8","slug":"all-routes-of-jalori-pass-restored-after-ten-months-kullu-news-c-89-1-ssml1012-174000-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दस माह बाद जलोड़ी दर्रा के सभी रूट बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दस माह बाद जलोड़ी दर्रा के सभी रूट बहाल
विज्ञापन
कुल्लू। आपदा के 10 माह बाद जलोड़ी दर्रा से सरकारी और निजी बसों के सभी रूट फिर बहाल हो गए हैं। यह रूट एचआरटीसी के लिए कमाऊ रूट हैं। दर्रा होकर निगम की नौ और दो निजी बसें चलती हैं। मौसम सामान्य होने के बाद अब बस अड्डा सरवरी से दोपहर काे 1:40 बजे चलने वाली बस भी शुरू हो गई है। इन बसों के चलने से सोझा, जलोड़ी दर्रा, सरयोलसर और रघुपुरगढ़ जाने वाले पर्यटकों के साथ पांच जिले के लोगों को भी राहत मिली है। हालांकि 2025 में दशहरा के बाद हाईवे-305 पर निगम की बस सेवा शुरू हो गई थी, लेकिन नियमित रूप से लोगों को लाभ नहीं मिल रहा था। 11 बसों में कोई न कोई बस सेवा बंद रहती थी लेकिन अब इस सप्ताह से निगम ने कुल्लू-बागासराहन, कुल्लू-रामपुर, कुल्लू-दलाश, कुल्लू-आनी वाया शुश-कोठी, कुल्लू से बागीपुल और कुल्लू से आनी बस रूटों पर सभी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। जलोड़ी दर्रा से लेकर बड़ानाला तक हाईवे-305 पर बर्फ जमने से निगम ने खतरे को देखते हुए बस सेवा को शुरू नहीं किया था।
बाह्य सराज निवासी सुरेंद्र कुमार, उगम राम, दिलीप सिंह, रोहित कुमार, पंकज कुमार और दिले राम ने कहा कि जलोड़ी दर्रा होकर चलने वाली बसों में न सिर्फ बाह्य सराज की 70 पंचायतों की जनता सफर करती है बल्कि कुल्लू के साथ किन्नौर, स्पीति, शिमला और मंडी के लोगों का भी आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि बड़े लंबे समय बाद दर्रा होकर सभी 11 बसों की आवाजाही सुचारु हो रही है। निगम ने दोपहर बाद चलने वाली कुल्लू-आनी बस को चलाकर भी हजारों लोगों को राहत प्रदान की है। एचआरटीसी कुल्लू के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि मौसम सामान्य होने पर जलोड़ी दर्रा से होकर चलने वाली निगम के सभी रूटों को बहाल कर दिया गया है। निगम लोगों को बेहतर सुविधा देने में प्रयासरत है।