फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   All BJP-supported candidates won in Manali body

Kullu News: मनाली निकाय में भाजपा समर्थित सभी उम्मीदवार जीते

Sun, 17 May 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
All BJP-supported candidates won in Manali body
मनाली। नगर परिषद मनाली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सभी सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा। कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी। चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। समर्थकों ने जीत का जश्न मनाते हुए शहर में मिठाइयां बांटीं और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय रैली निकाली।
विज्ञापन

कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर खुद मतगणना केंद्र पहुंचे और विजेता पार्षदों को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। सभी वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बढ़त बनाए रखी और उसके बाद जीत हासिल की। कई वार्डों में मुकाबला कांटे का माना जा रहा था, लेकिन मतगणना के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने निर्णायक बढ़त बना ली। भाजपा नेताओं ने इस जीत को जनता का विकास और संगठन पर भरोसा बताया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक में कुल मतदाता 369 थे, जिसमें 304 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें भाजपा समर्थित ठाकुर दास को 177 तथा कांग्रेस के अजय कुमार को 125 वोट पड़े जबकि दो वोट नोटा को पड़े। वार्ड नंबर दो में 733 मतदाता थे जिसमें से 488 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां पर भाजपा समर्थित प्रदीप गिल को 270, कांग्रेस समर्थित राजा को 216 तथा नोटा को दो वोट पड़े। वार्ड नंबर 3 में 474 मतदाताओँ में 303 ने मतदान किया। यहां पर भाजपा समर्थित ईशा को 169, नीलम शर्मा को 133 तथा नोटा को एक वोट पड़ा। वार्ड नंबर 4 में कुल मतदाता 802 थे। यहां पर 466 मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें भाजपा समर्थित नीलम ठाकुर को 309, कांग्रेस समर्थित वीना को 151 तथा नोटा को 6 मत पड़े। वार्ड नंबर 5 में 481 में से 339 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां पर भाजपा समर्थित सीमा शर्मा को 218, कांग्रेस समर्थित ललिता को 117 और 4 वोट नोटा को पड़े। वार्ड नंबर 6 में 548 में से 403 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां गीता देवी को 97, चंद्रा देवी बौद्ध को 212, बिंद्रा देवी को 17, स्मृति को 73 और नोटा को 4 वोट पड़े। यहां पर भाजपा समर्थित चंद्रा देवी बौद्ध विजेता रहीं। वार्ड नंबर 7 में 678 में से 446 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें भाजपा समर्थित मनोज लारजे को 292 तथा कांग्रेस समर्थित शेर सिंह को 151 वोट पड़े। नोटा को तीन वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed