फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Albendazole tablets fed to one lakh children in Kullu

कुल्लू में एक लाख बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां

Mon, 21 Nov 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Albendazole tablets fed to one lakh children in Kullu
कुल्लू में दवा खिलाती स्वास्थ्य कार्यकर्ता।
कुल्लू। जिला कुल्लू में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया। कुल्लू में एक से 19 साल तक के बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू समेत सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल की गोलियां उपलब्ध रहीं। बच्चों और किशोरों को दवा खिलाने से उनमें एनीमिया और पेट दर्द की कोई शिकायत नहीं रहेगी।
विज्ञापन

जिला कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से 1,01,667 बच्चों और किशोरों को दवा खिलाई है। बता दें कि पेट में कृमि होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। यह एनीमिया का यह मुख्य कारण भी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग ने 1,08,314 बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा था। पांचों स्वास्थ्य खंडों में सोमवार को 1,01,667 को दवा खिलाई गई है, जिनमें सोमवार को 51,329 लड़कियां और 50,338 लड़के शामिल हैं। वहीं, छूटे 6647 बच्चों को 25 नवंबर को एल्बेंडाजोल दवा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर कुल्लू में 1,01,667 बच्चों और किशोरों को दवा खिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed