{"_id":"69b169bd711f922ebc07bb96","slug":"aiims-doctors-treated-60-patients-kullu-news-c-89-1-ssml1015-171062-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एम्स के डॉक्टरों ने 60 मरीजों का किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एम्स के डॉक्टरों ने 60 मरीजों का किया इलाज
विज्ञापन
मोतियाबिंद के मौके पर किए जा रहे ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में आंखों की जांच और ऑपरेशन के लिए शिविर लगाया गया है। इसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र (एम्स) दिल्ली की दो विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की आंखों की जांच कर रही हैं। वहीं, बुधवार को अस्पताल में 60 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलावा जिन मरीजों की आंखों की रोशनी कम पाई गई, उनके मौके पर ऑपरेशन किए।
शिविर में दिल्ली एम्स टीम की प्रभारी डॉ. निधि और डॉ. भूमिका मरीजों की आंखों की जांच कर रही हैं। वहीं, उपचार के दौरान जिन मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत मिल रही है, उनके ऑपरेशन भी कर रही हैं। रासयन नेत्र अस्पताल के प्रभारी डॉ. डेनिस ने कहा कि एम्स दिल्ली की दो नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आठ से 11 मार्च के बीच डेढ़ सौ से अधिक मरीजों का उपचार हुआ है।