फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   AIIMS doctors performed 20 operations in Eye Hospital Raison

Kullu News: आई अस्पताल रायसन में एम्स के डाक्टरों ने किए 20 ऑपरेशन

Mon, 18 Nov 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 18 Nov 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
AIIMS doctors performed 20 operations in Eye Hospital Raison
रायसन आई अस्पताल में लगे ​शिविर में मरीजों का उपचार करते हुए। स्त्रोत अस्पता।
खराहल (कुल्लू)। रायसन के नेत्र अस्पताल जिले भर से आए आंखों की मरीजों की निशुल्क जांच हो रही है। सप्ताह भर चलने वाले शिविर में दिल्ली एम्स के डाक्टर उपचार कर रहे हैं। सोमवार को दूसरे दिन एम्स के विशेषज्ञों ने 20 लोगों के ऑपरेशन किए हैं। इसके अलावा 71 लोगों की ओपीडी में जांच की गई।
विज्ञापन

23 नवंबर को निशुल्क शिविर का समापन होगा। साल आई अस्पताल रायसन में दो बार निशुल्क उपचार और ऑपरेशन किए जाते हैं। हालांकि, डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ हर माह रायसन में आकर उपचार करते हैं। जिले भर से लोग अपनी आंखों का इलाज के लिए पहुंचते हैं। मोतियाबिंद और अन्य बीमारियों से परेशान आंखों के मरीजों के ऑपरेशन कर उन्हें नया उजाला दिखाया है। शिविर में एम्स दिल्ली के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव, डॉ. देवाशीश, डॉ. सुरभि और डॉ. कृतिका उपचार कर रहे हैं। नेत्र अस्पताल रायसन के प्रभारी डॉ. डेनियल ने कहा कि साप्ताहिक शिविर में आंखों का उपचार किया जा रहा है। कहा कि ओपीडी के साथ ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। सोमवार को 20 ऑपरेशन कर लोगों को राहत दी है। उन्होंने जिले के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed