{"_id":"65b7e5810ab819df2b086081","slug":"agneepath-scheme-is-lame-government-should-cancel-it-thakur-kullu-news-c-89-1-ssml1012-115746-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगड़ी है अग्निपथ योजना, रद्द करे सरकार : ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंगड़ी है अग्निपथ योजना, रद्द करे सरकार : ठाकुर
Mon, 29 Jan 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से 2022 में शुरू की गई अग्निपथ योजना सेना के हित में नहीं है। इसे रद्द करना चाहिए। यह बात सोमवार को पूर्व सैनिक लीग कुल्लू और लाहौल के अध्यक्ष ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर ने कुल्लू में प्रेसवार्ता में कही।
अग्निवीर योजना के तहत छह माह के प्रशिक्षण में कोई सैनिक नहीं बन जाता है। एक सैनिक बनने में करीब दो साल तक कई तरह की प्रक्रिया को पूरा करना पड़ता है, तभी एक प्रशिक्षित सैनिक बनता है। कहा कि अग्निपथ योजना में न रैंक और न ही पेंशन की सुविधा है। अग्निपथ योजना में अग्निवीर भर्ती करने से सेना लड़ाई नहीं लड़ सकेगी।
कहा कि यह एक लंगड़ी योजना है। हमारा देश चारों तरफ से दुश्मनों से घिरा है। कहा कि अग्निवीर को भी शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। कोरोनाकाल में देशभर में करीब डेढ़ लाख युवा सैनिक बनने के लिए तैयार थे, मगर उन्हें बाहर कर दिया। अग्निवीर से मात्र 25 फीसदी को नियमित किया जाएगा, इसमें भ्रष्टाचार बढ़ेगा।
विज्ञापन
कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार आने पर इस योजना को पूरी तरह से रद्द किया जाएगा। उन्होंने वन रैंक, वन पेंशन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह योजना भी अभी पूरी तरह से लागू नहीं हुई है। इसमें कई तरह की विसंगतियां हैं। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर ने कहा कि सेना में राजनीति अधिक हो रही है।
इस मौके पर लीग के उपाध्यक्ष कैप्टन तारा चंद ठाकुर, सचिव रविंद्र कुमार, युवा कांग्रेस के प्रवक्ता करणदेव बौद्ध और कार्तिक चौधरी मौजूद रहे। संवाद