फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   agitation against bjp

कांग्रेस ने कुल्लू में जलाया मोदी का पुतला

Mon, 14 Dec 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 14 Dec 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
agitation against bjp

जिला कांग्रेस ने नेशनल हेरॉल्ड मामले को लेकर कुल्लू में भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया गया। इस मौके पर आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा केंद्र में कांग्रेस की छवि को खराब करने में लगी है। भाजपा महंगाई और भ्रष्टाचार को खत्म करने में विफल साबित हुई है।

विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस के महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर और कुल्लू बंजार विधानसभा के अध्यक्ष उत्तम शर्मा, जय बिहारी लाल, मनु शर्मा, गोपाल महंत, शशि पाल, संजय शर्मा सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड केस को पूरी तरह से बदले की राजनीति से प्रेरित बताया। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेश शानू ने बताया कि इस मौके पर सभी ब्लॉक, शहरी इकाई एवं अग्रिम संगठनों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed