{"_id":"3c576e6010b78e7ba46a2295a6541727","slug":"agitation-against-bjp-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह पर काली पट्टी बांध कर मौन प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह पर काली पट्टी बांध कर मौन प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 19 Dec 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मुंह पर काली पट्टी बांधकर सड़कों पर निकले। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
जिला कमेटी ने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध के चलते सुब्रहमण्यम स्वामी द्वारा जो कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य हैं, ने गलत शिकायत दर्ज की। इसका मुख्य लक्ष्य सनसनी फैलाना और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को बदनाम करने की घटिया कोशिश है। पार्टी इस तरह के झूठे केसों से डरने वाली नहीं है। पार्टी भविष्य में भी मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाती रहेगी। कांग्रेस पार्टी को भारतीय न्याययिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी इस ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय से आग्रह करती है कि इन मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष रखे, जिससे केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक बदला लेने और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने के लिए न किया जाए। इस दौरान आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भुवनेश्वर गौड़, कुल्लू विधानसभा अध्यक्ष उत्तम शर्मा, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन हरिचंद शर्मा, ओम प्रकाश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, मनु शर्मा, गोपाल कृष्ण महंत, जगदीश, दौलत सिंह ठाकुर, चांद किशोर पप्पा, सेना पाल, पंथी, हेमा शर्मा, शशिपाल, उष्मज शर्मा, कुब्जा ठाकुर, कुबेर नाथ अवस्थी, उर्मिला सूद, ज्ञान चंद, जवाहर लाल शर्मा, दिलिप विष्ट, दीपक महंत, करुण वैराग, अतुल गुप्ता, आरिफ खान, दिपांशु कुंद्रा, रैंबो, सोनी, विशाल ठाकुर, राजेश चंदेल, रोहित महाजन आदि मौजूद रहे
विज्ञापन