फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Again fight, the former head and wife bled

फिर मारपीट, पूर्व प्रधान और पत्नी लहूलुहान

Wed, 25 Aug 2021 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Again fight, the former head and wife bled
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते छरूडू में बुधवार देर शाम काईस पंचायत के पूर्व प्रधान और उसकी पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में दोनों लहूलुहान हो गए हैं। दोनों ने भाजपा के सह मीडिया प्रभारी पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दंपती का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। गौर रहे कि मंगलवार दोपहर को दोनों पति-पत्नी की जिला भाजपा के सह मीडिया प्रभारी के साथ कुल्लू थाना के पास झड़प हुई थी। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को काईस पंचायत के पूर्व प्रधान परस राम अपनी पत्नी के साथ घर जा रहे थे। इस दौरान छरुडू में कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका और उनके साथ मारपीट की। खून से लथपथ दंपती को लोगों ने कुल्लू अस्पताल लाया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। मामले में आगामी छानबीन चल रही है। मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed