{"_id":"68ed24cdbb23eb28560efafa","slug":"after-waiting-for-hours-people-returned-disappointed-as-revenue-work-was-not-done-kullu-news-c-89-1-klu1002-159246-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: घंटों इंतजार के बाद राजस्व के काम न होने से निराश लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: घंटों इंतजार के बाद राजस्व के काम न होने से निराश लौटे लोग
Mon, 13 Oct 2025 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
राजस्व अधिकारियों की पेन डाउन हड़ताल से लटके जिले के लोगों के जरूरी काम
जमीन के साथ किसान सम्मान निधि और अन्य जरूरी काम करवाने आए थे दफ्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। तहसीलदार से मारपीट मामले में अब तक कार्रवाई न होने से नाराज राजस्व अधिकारियों की पेन डाउन हड़ताल ने सोमवार को आम जनता की परेशानियां बढ़ा दीं।
दूरदराज से आए बुजुर्ग, किसान और ग्रामीण घंटों इंतजार करने के बाद मायूस लौट गए। जमीन, किसान सम्मान निधि और अन्य जरूरी काम अटक गए। सोमवार को तहसील कार्यालयों का सिस्टम थम गया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील कार्यालय में काम-काज के सिलसिले में पहुंचे दुर्गम क्षेत्र के लोगों को मायूस लौटना पड़ा। लोग सुबह दस बजे से शाम चार-पांच बजे तक तहसील कार्यालय आते रहे लेकिन तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जिला राजस्व अधिकारी हड़ताल पर रहे। इस कारण काम नहीं हो पाए।
सोमवार होने के कारण सुबह दस बजे ही तहसील कार्यालय में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां पहुंचकर लोगों को पता चला कि अधिकारियों की हड़ताल है। इस कारण उनका काम आज नहीं हो पाएगा। हालांकि सोमवार को लोगों की संख्या काफी अधिक नहीं थी लेकिन जो लोग तहसील कार्यालय पहुंचे उन्हें मायूसी के सिवाय कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
--
किसान सम्मान निधि खाते में आनी बंद हो गई है। करीब तीन किस्तें नहीं मिली हैं। यह समस्या दूर करने तहसील कार्यालय आया था लेकिन यहां आकर पता चला कि आज अधिकारी उनका काम नहीं करेंगे। बिना काम करवाए लौटना पड़ रहा है। - मोती राम, बागन
--
तहसील से संबंधित कार्य को लेकर कुल्लू आया था लेकिन यहां मुझे तीन दिन बाद का समय दिया गया है। यह भी कहा गया है कि दो दिनों तक जमीन से संबंधित और अन्य कार्य नहीं हो पाएंगे। ऐसे में बिना काम किए ही वापस लौटना पड़ रहा है। -सेस राम, जाणा
--
किसान सम्मान निधि को लेकर कुछ समस्या है। डाकघर से हमें तहसील कार्यालय भेजा है। मेरी उम्र 65 साल से अधिक हो चुकी है। इस उम्र में बार-बार चक्कर लगाना मेरे वश में नहीं है। ऐसे में कार्य न होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-रूपी देवी, बागन
--
पेन डाउन स्ट्राइक के कारण मेरा काम नहीं हो पाया है। मुझे तहसीलदार से जरूरी कार्य करवाना था लेकिन पेन डाउन स्ट्राइक के कारण मेरा यह काम आज नहीं हो पाया है। इसके चलते मुझे इसका काफी नुकसान भुगतना पड़ेगा। - दीपक चौधरी, अखाड़ा