फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After the snowfall in the hills of Manali, tourists increased in the valley

हनीमून मनाने मनाली पहंचने लगे नवविवाहित जोड़े

Tue, 09 Nov 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
After the snowfall in the hills of Manali, tourists increased in the valley
लाहौल के ग्राफू में मंगलवार को बर्फ के दीदार को पहुचें सैलानी। - फोटो : Kullu
पतलीकूहल (कुल्लू)। नैसर्गिक सौंदर्य के लिए विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी पर्यटन कारोबारियों के लिए संजीवनी बन गई है।
विज्ञापन

पहाड़ियों पर पिछले दिनों हुई बर्फबारी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में आने से सैलानियों ने मनाली का रुख किया है। वहीं शादियों के इस मौसम में हनीमून मनाने के लिए नवविवाहित जोड़े भी मनाली का रुख कर रहे हैं।

दरअसल मैदानी इलाके के राज्यों में बारिश तो आम बात है, लेकिन आसमान से बर्फ गिरते देखना और बर्फ को नजदीक से देखना पर्यटकों के लिए अनूठा अनुभव रहता है। लिहाजा बर्फबारी से बढ़े घाटी के सौंदर्य का दीदार करने को सैलानी पहुंच रहे हैं। कोलकाता से आए अनु लहरी और प्रियंका, दिल्ली से आए नितिन और निशा, अहमदाबाद से आए निखिल भाई ने बताया कि उन्होंने फिल्मों में ही पहाड़ियों पर बर्फ देखी है, लेकिन मनाली के वादियों में उन्होंने खुद बर्फ को देखा है। कहा कि बर्फ देखने की उनकी चाह रोहतांग दर्रा और लाहौल पहुंचकर पूरी हुई है। बर्फबारी के बाद मनाली के मालरोड सहित सोलंगनाला, कोठी, गुलाबा, वशिष्ठ में पर्यटकों की आवाजाही से रौनक बढ़ गई है। मनाली होटलियर एसासिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर का कहना है कि पिछले दिनों मनाली में सैलानियों में कमी आ गई थी, परंतु पहाड़ों में हो रही ताजा बर्फबारी से पर्यटन को गति मिली है। उन्होंने कहा कि अगर एक बार फिर बर्फ पड़ जाए तो पर्यटकों की भीड़ में और इजाफा होगा।

पर्यटन नगरी मनाली के मॉल रोड़ पर चहलकदमी करते सैलानी।

पर्यटन नगरी मनाली के मॉल रोड़ पर चहलकदमी करते सैलानी।- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed