फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After four days, the corporation's buses ran through the Atal Tunnel

चार दिन बाद अटल टनल होकर दौड़ी निगम की बसें

Tue, 21 Dec 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
After four days, the corporation's buses ran through the Atal Tunnel
लाहौल के उदयपुर क्षेत्र में हुई ताजा बर्फबारी में फंसी निगम की बसें। संवाद। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कई इलाकों में सोमवार रात को ताजा बर्फबारी हुई है। उदयपुर क्षेत्र में हुई बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है और उदयपुर से चलने वाली कुल्लू व केलांग की बसों के पहिये घंटों तक थमे रहे।
विज्ञापन

सड़क से बर्फ हटाने के बाद तीन घंटे के बाद उदयपुर से कुल्लू और केलांग के लिए निगम के सभी छह से सात रूटों पर बसें शुरू हुई। वहीं, पिछले सप्ताह हुई ताजा बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग होकर मंगलवार से चार दिन बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया है। जिसे लाहौल घाटी के लोगों को राहत मिली है। उधर, चार दिनों से बसों के लिए अवरुद्ध हाईवे-305 पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन बड़ानाला से जलोड़ी दर्रा से लेकर कई जगह अभी फिसलन का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार से निगम की बसों के चलने की उम्मीद है। जिससे बाह्य सराज की 69 पंचायतों की सवा एक लाख आबादी के साथ कुमारसेन, रामपुर, किन्नौर, काजा व छतरी तथा करसोग के लोगों को जिला मुख्यालय कुल्लू के बीच बस सेवा का लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कुल्लू से भेजी गई निगम की बसें सोझा तक ही जा सकी हैं। ऐसे में लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए मीलों पैदल सफर के साथ टैक्सियों में भारी भरकम किराया देना पड़ा है। उधर, आनी, रामपुर से आई बसें जलोड़ी दर्रा तक आने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed