फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After 45 yearsKhudijal deity met Kulkshetra Mahadev

45 साल बाद कुलक्षेत्र महादेव से मिले खुडीजल देवता

Sun, 20 Nov 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
After 45 yearsKhudijal deity met Kulkshetra Mahadev
ओलवा गांव में देव नृत्य करते देवता खुडीजल और कुलक्षेत्र महादेव। - फोटो : Kullu
कुल्लू। अधिष्ठाता देवता खुडीजल शिमला जिला के सरपारा दौरे से वापस देवालय की तरफ रवाना हो गए हैं। रविवार को 37 दिन के बाद देवता का रथ लाव लश्कर के साथ ओलवा गांव पहुंचा, जबकि शनिवार को देवता का रात्रि ठहराव डैैर गांव में था और जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार ने देवता का स्वागत कर अपने घर में ठहराया था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद देवता ओलवा गांव के लिए रवाना हुए और शाम करीब 5:00 बजे ओलवा गांव पहुंचे। करीब तीन से चार घंटे के लंबे सफर के दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत कर सुख-शांति का आशीर्वाद लिया। ओलवा गांव पहुंचने पर देवता कुलक्षेत्र महादेव ने खुडीजल का स्वागत कर भव्य देव मिलन भी किया। करीब 45 साल बाद देवताओं का मिलन हुआ है।
विज्ञापन

अभी भी देवता खुडीजल करीब दो सप्ताह बाद अपने देवालय देहुरी में विराजमान होंगे। देवता के दर्शन के लिए गांव के सैकड़ों लोग पहुंचे। उल्लेखनीय है कि 15 अक्तूबर से शिमला जिला के सरपारा स्थित सुकीसिंओ के ऐतिहासिक दौरे पर गए देवता अब अपने देवालय की तरफ रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारदार शेर सिंह, तिलक राज, प्रताप सिंह तथा पूर्ण शर्मा ने कहा कि 45 साल पहले जिस रूट से देवता खुडीजल सरपारा गए थे, उसी का पालन करते हुए देवता आ रहे हैं। इसे पहले दलाश में जोगेश्वर महादेव के साथ भी मिलन हुुआ है। दौरे के दौरान देव नृत्य के साथ रात के समय भजन-किर्तन और दिन को नाटी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कारदार ने कहा कि देवता के दिसंबर माह के पहले सप्ताह तक अपने देवालय पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed