{"_id":"698773525a64f939f60d435e","slug":"adventure-games-fill-guests-with-excitement-in-the-snowy-valleys-kullu-news-c-89-1-ssml1014-168430-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फीली वादियों में मेहमानों में भर रहा जोश साहस का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फीली वादियों में मेहमानों में भर रहा जोश साहस का खेल
Sat, 07 Feb 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
मनाली के सोलंग नाला में बर्फ में मस्ती करते पर्यटक।-स्ंवाद
पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में सैलानी ले रहे पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग का अनुभव
एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंककर कर रहे मस्ती, साहसिक खेल बने आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली का सोलंगनाला रोमांच का ऐसा ठिकाना बन चुका है, जहां हर कदम पर साहस है, हर दृश्य में उत्साह और हर गतिविधि में पर्यटन की नई कहानी लिखी जा रही है।
बर्फीली ढलानों पर फिसलती रफ्तार और आसमान की ऊंची उड़ान भरकर सैलानी नया अनुभव ले रहे हैं। बर्फ में मस्ती करने के साथ मेहमान साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी यात्रा को यादगार बना रहे हैं। प्रकृति की सुंदर वादियों में साहस का रोमांच मनाली आने वाले पर्यटकों की खुशी को दोगुना कर रहा है। सैलानी बर्फ के गोले बनाकर एक-दूसरे पर फेंकने के साथ ट्यूब स्लाइडिंग से लेकर स्कीइंग का भी अनुभव ले रहे हैं।
मनाली में हर वर्ष लाखों देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। मनाली आने वाले पर्यटक साहसिक गतिविधियों में हिस्सा न लें, ऐसा हो ही नहीं सकता। मनाली के स्नो पॉइंट पर सैलानी पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, स्लैजिंग, ट्यूब फन, हाॅर्स राइडिंग का आनंद ले रहे हैं। पैराग्लाइडिंग की उड़ान भी भर रहे हैं। बर्फीली वादियों के बीच शॉट और लांग फ्लाई पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
विज्ञापन
--
जिप लाइन, रिवर क्रॉसिंग जैसे खेल कर रहे आकर्षित
सोलंगनाला का शांत वातावरण पैराग्लाइडिंग के अनुकूल माना जाता है। यहां पैराग्लाइडिंग कर पर्यटक बर्फ से ढकी गगनचुंबी चोटियों को नजदीक से निहार रहे हैं। प्रशासन और विभाग ने इसके लिए रेट तय किए हैं। पर्यटन कारोबारी अंकित, इंद्र सिंह, लुदर चंद ने कहा कि सोलंगनाला में साहसिक खेलें सैलानियों की पहली पसंद है। समय के साथ खेलें भी बढ़ गई हैं। स्कीइंग के अलावा अब जिप लाइन, रिवर क्रॉसिंग जैसे खेल भी सैलानियों काे आकर्षित कर रहे हैं।
--
जिले में हर साल लाखों पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। इन दिनों भी कुल्लू के मनाली में हजारों पर्यटक रोजाना आ रहे हैं। मनाली एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में उभर चुका है। -रोहित शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू