{"_id":"64d7c53b08480123730314f1","slug":"admission-will-be-available-in-civil-auto-mobile-engineering-kullu-news-c-89-1-ssml1015-4784-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिविल, ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग में मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिविल, ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग में मिलेगा प्रवेश
Sat, 12 Aug 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कुल्लू (सेऊबाग) में इंजीनियरिंग की प्रथम और द्वितीय वर्ष में रिक्त चल रही सीटों के लिए काउंसलिंग करवाई जाएगी। 16 अगस्त को द्वितीय और 17 को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। संस्थान में अभी ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग में 69 सीटें खाली हैं।
संस्थान ने प्रथम वर्ष की सीटों को भरने के लिए 21 से 25 जुलाई तक काउंसलिंग करवाई थी। अब सीटें रिक्त रहने पर दोबारा 17 अगस्त को काउंसलिंग करवाई जाएगी। द्वितीय वर्ष में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी 16 अगस्त को काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कुल्लू में प्रथम वर्ष में सिविल इंजीनियरिंग के तीन और ऑटो मोबाइल के 30 पदों को भरा जाना है।
इसके लिए विद्यार्थी संस्थान में पहुंचकर 17 अगस्त को अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते हैं। द्वितीय वर्ष में भी ऑटो मोबाइल की 36 सीटें रिक्त चल रही हैं। इन्हें भी अब सीधे काउंसलिंग के माध्यम से भरा जाएगा। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्रधानाचार्य नीरज उप्पल ने कहा कि संस्थान में प्रथम और द्वितीय वर्ष की रिक्त सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग की जाएगी। संवाद