फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Administration should take action against arbitrary fare collection: Handa

मनमाना किराया वसूलने पर कार्रवाई करे प्रशासन : हांडा

Sat, 06 Jul 2024 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
Administration should take action against arbitrary fare collection: Handa
शिव मंदिर भुंतर में हिमाचल पेंशनर फेडरेशन की बैठक में उठाया मुद्दा
विज्ञापन

जिले में ऑटो चालक वसूल रहे मनमाना किराया, नहीं लगा रहे किराया सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले में ऑटो चालक सवारियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऑटो में किराया सूची भी नहीं लगाई जा रही है। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के सदस्यों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से कई बार मामला उठाया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस कारण यात्रियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पेंशनरों ने प्रशासन और विभाग से मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। शनिवार को हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के भुंतर खंड की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया। शिव मंदिर भुंतर में हुई बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष एनके हांडा ने की। इसमें प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

बैठक में पेंशनरों के मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिकतर मुद्दों का निपटारा आपसी सुझावों की मदद से किया गया। साथ ही प्रशासन से मांग की गई कि जिले में चल रहे ऑटो चालकों को निर्देश दिए जाए कि निर्धारित किराया ही लें और किराया सूची भी लगाएं। उधर, प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कहा कि एरियर, ग्रेच्युुटी, लीव इन कैशमेंट, डीए और अन्य लंबित वित्तीय लाभों को प्रदेश सरकार से जल्द जारी करे। उन्होंने कहा कि पेंशनर पिछले लंबे समय से वित्तीय लाभों की मांग उठा रहे हैं, लेकिन सरकार सकारात्मक रवैया नहीं अपना रही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों की पेंशन का स्थायी समाधान निकाला जाए। कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पेंशनर फेडरेशन की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ बैठक करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed