{"_id":"69f9cac0c743b1551e0c0733","slug":"administration-should-investigate-fake-certificates-impartially-shourie-kullu-news-c-89-1-klu1002-175516-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सर्टिफिकेट की निष्पक्षता से जांच करें प्रशासन : शौरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सर्टिफिकेट की निष्पक्षता से जांच करें प्रशासन : शौरी
विज्ञापन
कुल्लू। नगर पंचायत बंजार में सियासी माहौल उस वक्त गर्मा गया, जब स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने कांग्रेस पार्टी पर जाली सर्टिफिकेट के आधार पर उम्मीदवार उतारने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास योग्य उम्मीदवारों की कमी है, जिसके चलते वह संदिग्ध दस्तावेजों वाले समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार रही है। विधायक ने बताया कि वार्ड नंबर पांच अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है। भाजपा ने यहां अपना समर्थित उम्मीदवार उतारा है, जबकि कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति उम्मीदवार बनाया है, जिसने कथित रूप से 1989 में बने जाति प्रमाण पत्र (एससी सर्टिफिकेट) को प्रस्तुत किया है। इसका प्रधान की ओर से सत्यापन किया गया है, जिसकी वैधता पर सवाल उठ रहे हैं।
सुरेंद्र शौरी ने कहा कि भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपमंडल अधिकारी से सर्टिफिकेट की जांच की मांग की थी। जांच करने के बजाय संबंधित उम्मीदवार का नामांकन स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम निष्पक्षता से कार्य नहीं कर रहे हैं। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो भाजपा इस मुद्दे को न्यायालय तक ले जाएगी। संवाद