फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Administration is not cutting trees from the road

Kullu News: सड़क से पेड़ों को नहीं काट रहा प्रशासन

Wed, 11 Jun 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Jun 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
Administration is not cutting trees from the road
मनाली। पर्यटन नगरी में अव्यवस्था की वजह से ट्रैफिक जाम लग रहा है। सड़क के बीच और किनारे पर स्थित देवदार के पेड़, बिजली के खंभे, संकरी सड़क और अवैध पार्किंग इसकी मुख्य वजह है लेकिन आज तक शासन और प्रशासन ने पेड़ों को हटाने की जहमत नहीं उठाई। परिणामस्वरूप रोज ट्रैफिक जाम हो रहा है। पर्यटक और आम जनता घंटों तक जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


मनाली-हिडिंबा मंदिर और मनाली-ओल्ड मनाली सड़क पर यह समस्या सबसे अधिक है। दोनों ही सड़कों पर जगह-जगह देवदार के पेड़ ट्रैफिक जाम की वजह बन रहे हैं। वाहनों को पास देने में दिक्कत हो रही है। सर्किट हाउस से हिडिंबा मंदिर तक जगह-जगह ऐसे कई पेड़ जाम का कारण बने हैं। बिजली लाइन के खंभे भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं। हैरत है कि प्रशासन ने जान माल के लिए खतरा बने 50 से अधिक पेड़ों को चिह्नित किया है। इनमें सड़क किनारे स्थित पेड़ भी शामिल है लेकिन इन्हे काटने की जहमत नहीं उठाई जा रही। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि 50 से अधिक पेड़ चिह्नित किए गए हैं। वन विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

डीएफओ वन्य प्राणी राजेश ने बताया कि सड़क के किनारे पेड़ों को काटना आसान नहीं है। सिर्फ वही पेड़ काटे जा सकते हैं जो जान-माल के लिए खतरा हो। फिर भी इस मामले में संयुक्त निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि जाम का कारण बन रहे पेड़ों की रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए संबधित विभाग को भेजी गई है। सड़क के बीच व किनारे के पेड़ कई जगह जाम का कारण बन रहे हैं।




अवैध पार्किंग से भी लग रहा जाम
जगह-जगह सड़क किनारे वाहन खड़े करने से भी जाम कि समस्या पैदा हो रही है। शहर से लेकर पर्यटन स्थलों तक जाने वाली सड़कों पर यही हालात बने हैं। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से सड़क संकरी हो रही है। जिससे वाहनों को पास लेने में दिक्क़त हो रही है। हिडिंबा मंदिर, लॉग हट्स मार्ग, वशिष्ठ, मनाली आइबैक्स चौक से पुलिस थाना तक की सड़क पार्किंग बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed