फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Action will be taken if fees are charged more than the prescribed rates

Kullu News: तय दरों से ज्यादा शुल्क वसूला तो होगी कार्रवाई

Sun, 25 Jan 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 25 Jan 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if fees are charged more than the prescribed rates
जिला पर्यटन विभाग ने बर्फबारी के बाद पर्यटकों और पर्यटन इकाइयों के लिए जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

जबरन चेक-आउट के लिए बाध्य न करें, यात्रा सुरक्षित होने पर पर्यटकों को ठहरने की दें अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बर्फबारी के बाद पर्यटन विभाग ने पर्यटकों और पर्यटन इकाइयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि होटल, होमस्टे और अन्य आतिथ्य इकाइयां भारी हिमपात, सड़क बंद होने की आधिकारिक पुष्टि न होने की स्थिति में पर्यटकों को जबरन चेक-आउट करने के लिए बाध्य न करें।
जहां तक संभव हो, अतिथियों को यात्रा सुरक्षित होने तक ठहराव बढ़ाने की अनुमति दें। सभी आतिथ्य इकाइयां पर्यटकों के साथ पूरा सहयोग करें। पर्यटकों से अधिक शुल्क वसूलना पूर्णतया प्रतिबंधित है। कोई भी होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट, टैक्सी चालक निर्धारित, प्रदर्शित दरों से अधिक कमरे का किराया, भोजन या सेवा शुल्क नहीं वसूलेगा। प्रतिकूल मौसम या सड़क अवरोध का लाभ उठाकर मनमाने या अनुचित शुल्क नहीं लगाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से परहेज करें। विशेषकर रात्रि के समय और हिमपात संभावित क्षेत्रों की ओर न जाएं। जाम की स्थिति से बचें, पर्यटक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें। अपने साथ पर्याप्त गर्म कपड़े, भोजन, पेयजल एवं आवश्यक दवाइयां भी साथ रखें। किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि भ्रामक जानकारी देना, जबरन चेक-आउट कराना, अधिक शुल्क वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी।
--
यहां करें शिकायत
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू के टोल फ्री नंबर 1077 और पर्यटन विभाग के 01902- 226221 नंबर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed