फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   action against buisness in Dushara market

दशहरा मार्केट में कारोबारियों पर शिकंजा

Sat, 07 Nov 2015 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 07 Nov 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
action against buisness in Dushara market

ढालपुर मैदान में दशहरा के दौरान सजाई गई अस्थायी मार्केट में अनुमित से अधिक कारोबार करने वाले व्यवसायियों पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने कार्रवाई की। तीन दिन तक छापामारी के दौरान कारोबारियों पर शिकंजा कसा गया। टैक्स चोरी करने के मामले तो कई सालों से सामने आ रहे थे लेकिन, इस बार परमीशन से अधिक कारोबार करने के मामले भी सामने आए। पिछले तीन दिनों के भीतर आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने कुल 18 व्यापारियों पर शिकंजा कसा है। इनमें छह-सात ऐसे व्यापारी थे, जिन्होंने माल बेचने की परमीशन तो ले रखी थी लेकिन ये परमीशन से अधिक कारोबार कर रहे थे। विभाग की टीम ने इन कारोबारियों पर नकेल कसकर मौके पर ही जुर्माना वसूला। बिना टैक्स के कारोबार कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने और स्टॉल में परमीशन से अधिक सामान बेचने पर व्यापारियों से आठ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान कुछ व्यापारियों के पास परमीशन तो मिली लेकिन उनके पास अधिक माल पाया गया। विभागीय जानकारी के मुताबिक परमीशन व्यापारियों ने पांच लाख तक के सामान को बेचने की ले रखी थी लेकिन, उनके पास आठ लाख तक का माल मिला है। गौरतलब है कि दशहरा उत्सव शुरू होने से पहले विभाग की टीम ने सैकड़ों के हिसाब से बिना बिल कुल्लू में घुसने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की थी। ऐसे कारोबारियों से लाखों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग के असिस्टेंट कमीशनर रमेश शर्मा ने बताया कि ढालपुर मैदान में सजे स्टॉलों में टीम ने बिना बिल और परमीशन से अधिक सामान बेच रहे 18 के करीब व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनसे आठ लाख के करीब जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed