{"_id":"68bc664fd5687315970aaac8","slug":"accused-of-chitta-smuggling-sent-to-14-days-judicial-custody-kullu-news-c-89-1-ssml1015-156431-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे चिट्टा तस्करी के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे चिट्टा तस्करी के आरोपी
Sat, 06 Sep 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
258 ग्राम चिट्टा, पिस्तौल व दो रौंद के साथ किए थे चार गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के वोल्वो बस स्टैंड में 258 ग्राम से अधिक चिट्टा के साथ गिरफ्तार चार लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
शनिवार को चारों आरोपी अदालत में पुनः पेश किए गए। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले पुलिस ने चिट्टा तस्कर गिरोह के चार युवाओं को गिरफ्तार किया । उनसे पुलिस टीम ने 258 ग्राम से अधिक चिट्टा, एक पिस्तौल और दो जिंदा रौंद बरामद की थी। चारों आरोपी परचून में चिट्टा बेचने का काम करते थे। पुलिस ने दबिश देकर चारों को दबोच लिया। उनकी पहचान 40 वर्षीय संजय कुमार पुत्र धनी राम निवासी गांव व डाकघर सिद्धपुर तहसील धर्मपुर जिला मंडी, 22 वर्षीय हरमोहित दीपसिंह, पुत्र सरवजीत सिंह निवासी गांव जहादपुर डाकघर जतोसरजा तहसील बटाला जिला गुरदासपुर (पंजाब), जालंधर के हजारा में रह रहा 29 वर्षीय कृष्णा सिंह उर्फ मनीष पुत्र भोला सिंह निवासी गांव खगोल डाकघर दानापुर तहसील व जिला पटना बिहार और 30 वर्षीय मंदीप सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह निवासी गांव जहादपुर डाकघर जतोसरजा तहसील बटाला जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आरोपी तीन दिन की न्यायिक हिरासत में चल रहे थे। शनिवार को चारों को पुनः अदालत में पेश किया गया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।