फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Accused arrested with charas in Banjar

बंजार में चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Aug 2021 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with charas in Banjar
कुल्लू। पुलिस को एक बार चरस की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने बंजार के डिब्बा चेहड़ी में मंडी जिले के व्यक्ति को 7.447 किलो चरस के साथ दबोचा है। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग में नशे की यह खेप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस की एक टीम बंजार क्षेत्र में नाके पर थी। पुलिस ने डिब्बा चेहड़ी स्थान पर सामने से आ रहे व्यक्ति को देखा। जैसे ही व्यक्ति ने पुलिस को देखा तो यह घबरा गया। इस पर पुलिस को व्यक्ति पर कुछ शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। आरोपी नारायण सिंह (45) निवासी गांव अन्नाह, तहसील चच्योट, जिला मंडी के बैग से चरस बरामद हुई। आरोपी नशे की खेप को बंजार से बाहर ले जाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि चरस की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है। उसने यह चरस कहां से लाई थी, इसे कहां पर बेचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed