{"_id":"da10d9e03b6074df0429e829d55f5054","slug":"accident-two-dead-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशी-हाथीथान में सड़क हादसे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशी-हाथीथान में सड़क हादसे, दो की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
भुंतर क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है। एक युवक मंडी का तो दूसरा जम्मू का बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं।
इस सिलसिले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लानी शुरू कर दी है। एएसपी ने दोनों हादसों की पुष्टि की है।
पुलिस के मुताबिक भुंतर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली दो जगहों पर सड़क हादसे पेश आए हैं। पहला हादसा शमशी में एसएसबी गेट के सामने हुआ। मंडी के पधर निवासी ईश्वर अपनी नैनो कार से जा रहे थे कि कार अनियंत्रित होकर एसएसबी के साइन बोर्ड से टकरा गई।
विज्ञापन
उनकी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा भुंतर-मणिकर्ण रोड पर हाथीथान में सामने आया। दो तेजरफ्तार मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए। मृतक की शिनाख्त जम्मू के उत्तम सिंह चीफ के रूप में हुई है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
हादसों के सही कारणों को तक पहुंचने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबंद किए जा रहे हैं। वहीं दुर्घटनाग्रस्त नैनो कार और मोटरसाइकिल की मेकेनिकल रिपोर्ट मंगवा कर उसका अध्ययन किया जा रहा है।