फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   accident

मढ़ी में लुढ़की जीप, चालक घायल

Tue, 28 Jul 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
accident
मनाली (कुल्लू)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग में मानसून के बीच सफर करना जोखिम भरा रहता है। रोहतांग से मनाली की ओर आ रही एक जीप सोमवार को अनियंत्रित होकर लुढ़क गई। जीप सड़क से नीचे करीब 20 फीट नीचे लुढ़की। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को मढ़ी के समीप जीप एचपी 02 के 2178 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसे चालक महेश चौहान पुत्र मोहन चौहान निवासी मंडी चला रहा था। यह बीच रास्ते में खराब हो गई। इसके बाद चालक ने अन्य वाहन से सहायता मांगी। जीप को अन्य वाहन की मदद से रस्सा बांधकर लाया जा रहा था। लेकिन मढ़ी के पास उतराई में जीप अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को लेडी विलिंगडन अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने कहा कि मढ़ी में एक वाहन के सड़क से नीचे लुढ़कने से चालक घायल हुआ है। पुलिस की ओर से आईपीसी की धारा 338, 279 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि मनाली-लेह मार्ग में बरसात के दिनों में वाहन चालकों को सावधानी रखने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही चालकों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed