{"_id":"67bca04fbb8aca40f40d24b6","slug":"abvp-workers-burning-effigy-of-chief-minister-clash-with-police-kullu-news-c-89-1-klu1002-141919-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मुख्यमंत्री का पुतला फूंक रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मुख्यमंत्री का पुतला फूंक रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प
Mon, 24 Feb 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के प्रदेश सरकार के पुतला जलाने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुई हाथापाई।-स
ढालपुर चौक में गर्माया माहौल, मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे छात्र संगठन के कार्यकर्ता
पुलिस जवानों पर छात्र कार्यकर्ताओं को पीटने, छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप
पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं से दो बार छीना पुतला, तीसरा बार गत्ते के पुतले को लगा दी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर चौक में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हो गई। मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने जा रहे छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं से पुलिस कर्मियों ने पुतला छीन लिया। इसके बाद माहौल गर्मा गया।
मामला इतना बिगड़ गया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और पुलिस जवान आपस में गुत्थमगुत्था हो गए। काफी देर दोनों पक्षों के बीच झड़प चलती रही। एबीवीपी की कई छात्रा कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं, लेकिन वे मौके पर डटी रहीं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों पर छात्रों को पीटने और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
एबीवीपी ने सुबह करीब साढ़े 12 बजे कॉलेज परिसर से मांगों को लेकर रैली निकाली। पुलिस ने काॅलेज गेट के पास ही कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया था। उसके बाद ढालपुर में दूसरा पुतला छीन लिया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने गत्ते का पुतला बनाकर इसे आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं की ढालपुर चौक के पीछे पुतला फूंकने की योजना था। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं रैली की शक्ल में मोनाल कैफे की ओर निकले। इसके बाद टैक्सी स्टैंड से होकर अंदर गए। आगे सर्कुलर रोड की तरफ भागे। इसके चलते पुलिस कर्मियों की खूब दौड़ लगी। पुलिस दूसरा पुतला भी छीनने में कामयाब हो गई, लेकिन ढालपुर चौक में दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई।
विज्ञापन
आखिर में करीब तीन बजे प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का रुख किया। उन्होंने छात्रों के साथ मारपीट करने और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिस कांस्टेबलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम कुल्लू ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
--
इन मांगों पर प्रदर्शन कर रही थी एबीवीपी
एबीवीपी की कुल्लू इकाई के कार्यकर्ता छात्र संघ चुनाव की बहाली, शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक भर्तियां शीघ्र करने, नई शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने, एचपीयू के साथ राजनीति बंद करने, अतिथि शिक्षकों की भर्ती का फैसला वापस लेने, कृषि विवि पालमपुर और प्रदेश विवि शिमला में स्थायी कुलपति की नियुक्ति सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
--
पूरी तैयारी के साथ आए थे पुलिस कर्मी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एबीवीपी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने वाले हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने पहले ही तैयारी कर ली थी। सुबह से ही कुल्लू कॉलेज में मोर्चा संभाला था। काॅलेज गेट पर स्वयं थाना प्रभारी कुल्लू और 8-9 पुलिस जवान कमांडो ड्रेस में तैनात थे। ढालपुर में भी वर्दीधारी जवानों के साथ सिविल ड्रेस में करीब 40 पुलिस कर्मी तैनात थे।
--
छात्राओं के कपड़े खींचने का आरोपएबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ ठाकुर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलने का प्रयास किया है। पुलिस जवानों ने छात्रा कार्यकर्ताओं के कपड़े खींचे और उन्हें नीचे गिराने का प्रयास किया। छात्र कार्यकर्ताओं को पीटना निंदनीय है। महिला कांस्टेबल मौके पर नहीं थीं। आरोप लगाया है कि पुलिस जवानों ने छात्राओं को रौंदने का काम किया।