{"_id":"3fcdbf7f771a3b71086871efab033d69","slug":"abvp-strike-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसा की खामियों के लिए छेड़ा हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूसा की खामियों के लिए छेड़ा हस्ताक्षर अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 17 Feb 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने रूसा प्रणाली की खामियों को लेकर राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में हस्ताक्षर अभियान चलाया। छात्रों ने हस्ताक्षर के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त की। विद्यार्थी परिषद के शिवदयाल ने कहा कि रूसा की खामियों को लेकर पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
रूसा में विभिन्न खामियां हैं जिनकी बहाली के लिए परिषद प्रयास करने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा तथा परिणाम, सीबीसीएस प्रणाली, सीएसईए और फीस वृद्धि से आम छात्र परेशान हैं। इसलिए विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार व विवि प्रशासन से मांग करती है कि जल्द से जल्द इन खामियों को दूर किया जाए। अन्यथा विद्यार्थी परिषद को आंदोलन और अधिक उग्र करना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवार पूरी तरह से प्रदेश सरकार होगी।
विज्ञापन
इस दौरान अखिल विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अविनाश शर्मा, इकाई उपाध्यक्ष पहलाज ठाकुर, कुल्लू महाविद्यालय इकाई सदस्य शेर सिंह, जन्नत शर्मा, अनिल कुमार, सुमित शर्मा, आयुषी सूद, मनीषा शर्मा, रिधिमा और अनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन