{"_id":"68826fc77b6fc0b6740a7ad3","slug":"abvp-protested-against-the-job-trainee-recruitment-policy-kullu-news-c-89-1-klu1002-153002-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जॉब ट्रेनी भर्ती नीति के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जॉब ट्रेनी भर्ती नीति के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
Thu, 24 Jul 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीति को तत्काल वापस ले सरकार, अन्यथा उग्र होगा आंदोलन : मोनिका
छात्र कार्यकर्ताओं ने कुल्लू कॉलेज में प्राचार्य के दफ्तर के बाहर बोला हल्ला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई ने सरकार की जॉब ट्रेनी की नई भर्ती नीति के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन दोपहर 12:30 बजे राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य के कार्यालय के बाहर किया गया।
एबीवीपी की कुल्लू इकाई की मंत्री मोनिका ठाकुर ने कहा कि यह नीति युवाओं के साथ धोखा है। जॉब ट्रेनी जैसी अवधारणाएं शिक्षित युवाओं की योग्यता और सम्मान के विपरीत हैं। यह नीति न केवल रोजगार की गारंटी से वंचित रखने वाली है, बल्कि यह भविष्य की स्थिरता और सुरक्षा के हर मापदंड पर विफल साबित होती है।
छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर युवाओं को रोजगार देने का वादा करती है, दूसरी ओर उन्हें कम वेतन, अनुबंध आधारित और अस्थायी नियुक्तियां करने के नाम पर भ्रमित कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जॉब ट्रेनी नीति को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। शिक्षण संस्थानों में सभी रिक्त पदों पर नियमित और स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए। रोजगार नीतियों को पारदर्शी, स्पष्ट और भविष्य-निर्माण के योग्य बनाया जाए। विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार इस विषय पर शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लेती तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में आंदोलन को और अधिक व्यापक और उग्र रूप देने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
--