फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ABVP in Kullu, Arhatiya Association in Bhuntar distributed Kheer

Kullu News: कुल्लू में एबीवीपी, भुंतर में आढ़ती एसोसिएशन ने बांटी खीर

Mon, 04 Aug 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 04 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
ABVP in Kullu, Arhatiya Association in Bhuntar distributed Kheer
कुल्लू में एबीवीपी के कार्यकर्ता सावन मास के दौरान खीर वाटते ​हुए।-संवाद
कुल्लू/भुंतर। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार कॉलेज चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई ने खीर का भंडारा लगाया। छात्र कार्यकर्ताओं ने सावन माह के पावन सोमवार पर भंडारा लगाकर श्रद्धालुओं को खीर के रूप में प्रसाद बांटा।
विज्ञापन

परिषद की कुल्लू इकाई के अध्यक्ष अभिनव कश्यप ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।
उन्होंने कहा कि भंडारे में स्थानीय नागरिकों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र हित छात्र हित और समाज हित के लिए कार्य कर रही है। इसमें परिषद के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, आढ़ती एसोसिएशन भुंतर ने भी सब्जी मंडी में खीर का भंडारा लगाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed