फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Abha ID made for 18000 people in ten days

Kullu News: दस दिन में 18000 लोगों की बनाई आभा आईडी

Thu, 28 Sep 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 28 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Abha ID made for 18000 people in ten days
कुल्लू। जिला कुल्लू में लोगों का पंजीकरण आभा आईडी में किया जा रहा है, ताकि उपचार के समय उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिले में करीब चार लाख लोगों का पंजीकरण किया जाना है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 31 दिसंबर तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले दस दिनों में 18,000 लोगों का पंजीकरण आभा आईडी में किया गया है। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं और सीएचओ को जिम्मा सौंपा गया है। ये पात्र लोगों को आभा आईडी में पंजीकरण करेंगे।
विज्ञापन

जिले में अब तक 2,11,830 लोगों का पंजीकरण आभा आईडी में हो चुका है। शेष बच्चे पात्र लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है, ताकि मरीजों और तीमारदारों को बीमारी से संबंधित दस्तावेज न संभालने पड़ें। बता दें कि आभा आईडी में मरीज का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा। मरीज को बीमारी और टेस्ट संबंधी रिपोर्ट अब नहीं संभालनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न ही इन्हें उपचार के समय साथ ले जाने की आवश्यकता रहेगी। आईडी एक्सेस करके ही चिकित्सक मरीज का रिकॉर्ड जांचेगा। आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक धर्मपाल ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत दस दिन में 18,000 लोगों का आभा आईडी में पंजीकरण किया गया है।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि जिले में 31 दिसंबर तक आभा आईडी में शत-प्रतिशत लोगों का पंजीकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed