फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Aanchal Dance best

आंचल और मोनिका के डांस ने मचाया धमाल

Wed, 03 Feb 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 03 Feb 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
Aanchal Dance best

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भुंतर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। वहीं, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश, कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, स्थानीय पंचायत उपप्रधान रुचिन चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रमों से पहले स्कूल की प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। वहीं, पलक व पायल ने डांस पेश किया। इसके अलावा आंचल और मोनिका ने कथक नृत्य पेश कर खूब वाहवाही लूटी। वर्षा, मधु प्रीति, छिमें, प्रियंका और आरती ने गिद्दा पेश किया।
विज्ञापन


 नंदकला ने एकल गान, जबकि उर्मिला और रितिका ने लाहौली नृत्य पेश किया। प्रीति, रितिका और अन्य छात्राओं ने लोकनृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। छिमें और प्रियंका ने देश भक्ति गीत पर नृत्य किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मामिन किया गया। इनमें छठी कक्षा की यामनी, अंजलि, कुबजा, निधि, समीक्षा, आरती, उर्वशी, मोनिका, अर्चना, सीमा, गीता, अंकुश, सोनम, दीक्षित, सौगांधी, कुसुमलता, मधु, बलवीर सिंह, श्याम सुंदर, जागृति, पटियाल, कृष्णा देवी तथा रितु मेहरा को पढ़ाई में अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेल के क्षेत्र में द्रोपता ठाकुर, पीयूष, मीनाक्षी व आलम चंद, एनएसएस में माध्वी व रोशन लाल, स्काउट एंड गाइड में धामनी तथा चंद्रेश को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएमसी के अध्यक्ष हीरा लाल सहित स्कूल के स्टाफ और अभिभावकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed