फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Aam Aadmi Party took out a rally on the beat of drums

आम आदमी पार्टी ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकाली रैली

Mon, 28 Mar 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party took out a rally on the beat of drums
मनाली में पानी के भारी भरकम बिलों का किया विरोध
विज्ञापन

मनाली में ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ आम आदमी पार्टी ने निकाली रैली
हजारों-लाखों में बिल आने पर जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली में पानी के बेतहाशा बिलों का मामला तूल पकड़ गया है। शहर में लोगों को महज तीन माह के बिल हजारों और लाखों रुपये में आ रहे हैं। इस पर आम आदमी पार्टी (आप) ने तल्खी जाहिर करते हुए जलशक्ति विभाग की घेराबंदी की।
आप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ढोल-नगाड़ों की थाप पर शहर में जोरदार विरोध रैली निकाली। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सीसे स्कूल से रामबाग चौक, मालरोड, आईबैक्स चौक होते हुए जलशक्ति विभाग के कार्यालय तक रैली निकाली। इसके बाद सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बढ़े हुए बिलों को वापस लेने की मांग की गई। आप ने चेतावनी दी है कि यदि बढ़े बिल वापस नहीं लिए गए तो पार्टी संघर्ष और तेज करेगी। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष प्रेम चंद ने कहा कि मनाली शहर में पानी के बिलों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिनका बिल 5000 रुपये आता था, उन्हें दस हजार रुपये तक बिल थमाए गए हैं। यहां तक कि कई लोगों के 60 से 80 हजार के बिल भी आए हैं, जबकि होटलियरों को एक लाख से अधिक का बिल भी दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने एक फरवरी को भी सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पानी के बिलों में कटौती की मांग की थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपाध्यक्ष हेम राज ने कहा कि जनसमस्याओं को सुलझाया नहीं जा रहा है। विभाग भी सोया है। बिल इतने अधिक क्यों आ रहे हैं, इसका विभाग के पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि आप ने फिर ज्ञापन देकर बिलों में कटौती की मांग की है। इस दौरान महामंत्री अभिषेक शर्मा, रोशन, देश राज शर्मा, गोविंद, भोला राम, भारती चौपड़ा, आशा ठाकुर, रमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मीटर के हिसाब से दिए बिल : संजय
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता संजय बौद्ध ने कहा कि पानी के बिल यथावत है। किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है। मीटर के हिसाब से जो बिल बनता है, वह दिए गए हैं। यदि फिर भी किसी उपभोक्ता को दिक्कत है, तो वह कार्यालय आकर अपनी समस्या रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed