{"_id":"6a415c23c4f97e8b4e08706f","slug":"a-womans-life-hung-in-the-balance-for-30-minutes-trapped-in-the-river-in-the-darkness-of-night-kullu-news-c-89-1-klu1002-180056-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रात के अंधेरे में नदी में 30 मिनट तक अटकी रहीं महिला की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रात के अंधेरे में नदी में 30 मिनट तक अटकी रहीं महिला की सांसें
विज्ञापन
मणिकर्ण घाटी के कटांगला के समीप नदी का पानी बढ़ने से फसी महिला को रेस्क्यू टीम ने बचाया।-संवाद
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के कटागला के पास पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से एक नेपाल मूल की महिला फंस गई। रात के अंधेरे में करीब 30 मिनट तक महिला की सांसें अटकी रहीं। लिटिल रेवेल रेस्क्यू दल और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित निकाल लिया। महिला पोटर का काम करती है।
शनिवार रात को महिला पर्यटकों को होटल लाने के लिए जा रही थी। इस दौरान उसे पर्यटकों का सामान भी होटल तक पहुंचाना था। पर्यटक न मिलने के कारण वह लौट रही थी। करीब 10 बजे महिला ने पार्वती नदी पर बनी पुलिया पार की। इस बीच नदी का जलस्तर बढ़ गया। रात के अंधेरे में थोड़ी आगे चली तो रास्ते में पानी भर गया।
इसे पार करना मुश्किल हो गया। अब वह न तो पीछे जा सकती थी और न ही आगे बढ़ पाई। महिला चट्टान पर चढ़ गई और सहायता के लिए चिल्लाने लगी। स्थानीय लोगों को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने लिटिल रेवेल रेस्क्यू दल को सूचित किया। रेस्क्यू दल के निदेशक एवं आपदा मित्र शिव राम ने बताया कि मौके पर पहुंच कर महिला को रेस्क्यू करने का अभियान शुरू किया गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से महिला को करीब 10:30 बजे तक रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन
रेस्क्यू दल के निदेशक शिव राम ने लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि इन दिनों नदी किनारे न उतरें क्योंकि अब पहाड़ों पर बर्फ पिघल रही है जिससे नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। बांध से भी पानी छोड़ने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में सभी नदी की ओर उतरने से परहेज करें।
..............
उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने जिले में आने वाले पर्यटकों और आम जनता से आग्रह किया है कि वे इन दिनों नदी किनारे न उतरें, यह जान के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है। बरसात के दिनों में नदी-नालों का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है।
000