फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A wave of faith surged in Bhalyani village of Laghati

Kullu News: लगघाटी के भल्याणी गांव में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 29 Jun 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 29 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged in Bhalyani village of Laghati
कुल्लू के लगघाटी में चल रहे माता फुंगनी के देव कारज के दौरान देव प्रक्रिया का निर्वहन करते कारक
मनाउणी के बाद देवालय लौटीं माता फूंगणी
विज्ञापन

वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से गूंजी उठी घाटी

संवाद न्यूज एजेंसी
भल्याणी (कुल्लू)। लगघाटी के गांव भल्याणी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों श्रद्धालु देव परंपरा के साक्षी बने। मनाउणी पर्व की परंपरा का निर्वहन करने के बाद माता फूंगणी देवालय की ओर से रवाना हुईं।

बीते शनिवार को आराध्य माता फूंगणी मनाउणी पर्व के लिए हारियानों व लाव-लश्कर सहित भल्याणी गांव में पहुंची थीं। माता फूंगणी के भल्याणी पहुंचने के बाद वाद्ययंत्रों की थाप पर देवखेल हुई। इसे देखने के लिए श्रद्धालु उमड़े। इसके बाद अन्य देव परंपराओं को निभाया गया। गौर रहे कि लगघाटी के समस्त देवी-देवताओं के देवलुओं ने भी मनाउणी पर्व में शिरकत की। पर्व में भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मनाउणी एक प्राचीन और पवित्र परंपरा है, जिसे पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सामुदायिक एकता का भी प्रतीक है। देव कतरूसी नारायण माता फूंगणी के बड़े भाई हैं। कहा जाता है कि कभी-कभी माता अपने क्षेत्रवासियों से नाराज होकर भल्याणी आ जाती हैं। ऐसे में माता को मनाने के लिए लगघाटी के सभी देवी-देवताओं के हारियान (पुजारी) और क्षेत्रवासी भल्याणी पहुंचते हैं और अपनी भक्ति व अनुरोध से मां को वापस तियून ले जाते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। और निरंतर हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखती है। कहा कि हमारे प्रदेश में ऐसे अनेक देव आयोजन होते हैं, जो अपने आप में अनूठे और विशिष्ट हैं। इन परंपराओं से जुड़ा रहना न केवल हमारी पहचान, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी गर्व और जागरूकता का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed