फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A wall costing 25 lakh will provide flood protection along an 18-mile stretch.

Kullu News: 18 मील में 25 लाख की दीवार करेगी बाढ़ से बचाव

Thu, 16 Jul 2026 10:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
A wall costing 25 lakh will provide flood protection along an 18-mile stretch.
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 18 मील के समीप ब्यास के कटाव से क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए जल शक्ति विभाग ने सुरक्षा कार्यों में तेजी लाई है। विभाग यहां पहले से करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी सुरक्षा दीवार का निर्माण कर रहा है। अब अतिरिक्त सुरक्षा के मद्देनजर 25 लाख रुपये की लागत से एक और बाढ़ नियंत्रक दीवार का निर्माण शुरू किया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 की आपदा से सबक लेते हुए विभाग ने 18 मील क्षेत्र में ब्यास के किनारे सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की योजना बनाई है। आरसीसी सुरक्षा दीवार का निर्माण अंतिम चरण में है, जबकि 18 मील के प्रवेश द्वार से पहले नदी किनारे स्थित संवेदनशील मोड़ पर बाढ़ के दौरान कटाव का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए यहां अतिरिक्त बाढ़ नियंत्रक दीवार बनाई जा रही है।
विज्ञापन

बराण के पूर्व पंचायत समिति सदस्य हीरालाल भारद्वाज ने बताया कि 18 मील गांव में बड़ी आबादी के अलावा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पटवारखाना, कई होटल और सेब के बगीचे स्थित हैं। ब्यास के कटाव से इन सभी पर खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवारों के निर्माण से गांव की आबादी, सरकारी संस्थानों, पर्यटन कारोबार और बागवानों की भूमि को बाढ़ और कटाव से सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ओंकार रजनीश ने बताया कि 18 मील में आरसीसी सुरक्षा दीवार के पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए 25 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त बाढ़ नियंत्रक दीवार का निर्माण शुरू किया गया है। इसके पूरा होने से बाढ़ के दौरान नदी के कटाव का खतरा काफी हद तक कम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed