फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A team from Chandigarh arrived to test the water and collected samples.

Kullu News: पानी की जांच करने चंडीगढ़ की टीम पहुंची टीम, भरे सैंपल

Sat, 25 Jul 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
A team from Chandigarh arrived to test the water and collected samples.
कुल्लू। शहर में पीलिया के मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ की टीम कुल्लू पहुंची। टीम ने शहर में पानी की जांच शुरू कर दी है। नगर परिषद क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के साथ सरवरी खड्ड से भी पानी के सैंपल उठाए हैं ताकि गुणवत्ता का पता चल सके। स्वास्थ्य और जलशक्ति विभाग ने भी पानी के सैंपल भरे थे लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता मानकों पर सही पाई गई थी। ऐसे में जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ स्थित नेशनल एक्रेडिटेशनल बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज (एनएबीएल) मान्यता प्राप्त ईको पर्यावरण लेबोरेट्रीज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड से जांच करवाने का निर्णय लिया। इसके चलते टीम के सदस्यों ने कुल्लू में मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने स्तर पर शुक्रवार को 7 सैंपल भरे जिन्हें जांच के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने पांच सैंपल भरे थे जिन्हें जांच के लिए शमशी स्थित विभाग की लैब भेजा गया था। अब विभाग ने सात सैंपल को जांच के लिए नेरचौक भेजा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने बताया कि विभाग अपने स्तर पर पानी की गुणवत्ता की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने फिर लिए 11 सैंपल
जलशक्ति विभाग ने भी पानी की जांच जारी रखी है। शुक्रवार को शहर में 11 स्थानों से विभाग की टीम ने पानी के सैंपल भरे हैं। अधिशासी अभियंता अमित मिरूपा ने बताया कि विभाग 33 सैंपल भर चुका है। इसमें अधिकतर सैंपल मानकों पर सही उतरे हैं।विभाग संदेह के आधार पर सैंपल भरने की प्रक्रिया को जारी रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि चंड़ीगढ़ की एक टीम ने भी स्वतंत्र रूप से शहर के पानी के स्रोतों के साथ सरवरी खड्ड के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed