{"_id":"6ade3f4d830338b0ea0f74b9","slug":"a-surge-of-devotion-as-crowds-gather-for-a-glimpse-of-the-deities-kullu-news-c-89-1-ssml1015-190277-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवी-देवताओं के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवी-देवताओं के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
कुल्लू में देवताओ के अस्थाई शिविर में दर्शन के लिए उमडी भीड़।-संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में आस्था और देव परंपरा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। देव महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे देवी-देवताओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही लोग परिवार सहित देव शिविरों में पहुंचकर देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवा रहे हैं। देव दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं से उत्सव स्थल पर रौनक बनी हुई है।
कुल्लू दशहरा में रंग-बिरंगे वस्त्रों और पारंपरिक सजावट से सजे देव रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। देव शिविरों में पहुंचकर लोग न केवल अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं, बल्कि कुल्लू की सदियों पुरानी देव संस्कृति को भी करीब से अनुभव कर रहे हैं। देवताओं के आगमन के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज उत्सव के माहौल को और खास बना रही है।
देव मिलन की परंपरा यहां की धार्मिक मान्यताओं और देवी-देवताओं के आपसी संबंधों को दर्शाती है। स्थानीय लोगों के साथ अन्य राज्यों से आए पर्यटक भी इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। ढालपुर में विराजमान देवी-देवताओं के दर्शन कर श्रद्धालु इस देव महाकुंभ की यादें अपने साथ लेकर लौट रहे हैं। संवाद