फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A portion of the double lane bridge of Fourlane restored for traffic

फोरलेन के डबलनलेन पुल का एक हिस्सा यातायात के लिए बहाल

Fri, 29 Apr 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
A portion of the double lane bridge of Fourlane restored for traffic
बजौरा में डबललेन पुल का एक हिस्सा यातायात के लिए बहाल कर दिया है। -संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में झीड़ी से रामशिला तक करीब 20 किलोमीटर में जाम की समस्या दूर हो गई है। खासकर पर्यटकों व किसानों-बागवानों को बड़ी राहत मिलेेगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शुक्रवार से फोरलेन पर डबललेन पुल के हिस्से को यातायात के लिए खोल दिया है। इससे अब भुंतर के बैली ब्रिज की समस्या भी दूर हो गई है। भुंतर में पुल बंद होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। बजौरा पुल उसके एक विकल्प के तौर पर भी इस्तेमाल होगा। डबललेन पुल के बहाल होने से अब जाम से राहत मिलेगी। इससे जहां सफर आरामदायक होगा, वहीं करीब आधा घंटे के समय की भी बचत होगी। झीड़ी से लेकर रामशिला तक के सफर को तय करने में करीब एक घंटे का समय लगता है। अगर जाम लग जाए तो यही सफर करीब चार घंटे का हो जाता है। जाम लगने के कारण वाहन कई घंटों तक रेंगते रहते हैं। पुल बहाल होने से झीड़ी से लेकर रामशिला तक अब करीब आधा घंटा लगेगा। बजौरा में ब्यास नदी पर फोरलेन के डबललेन पुल की सुविधा मिलने से शहरवासियों ने खुशी जताई है। राम सिंह, समाज सेवी मान सिंह ठाकुर, संजय शर्मा, निहाल ठाकुर, जगदीश ठाकुर तथा रोहित ने कहा कि बजौरा पुल खुलने से आम लोगों के साथ सैलानियों को सुविधा होगी। कहा कि इससे भुंतर, मौहल, शास्त्रीनगर, सरवरी, ढालपुर तथा अखाड़ा बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता नरेंद्र ने कहा कि झीड़ी से फोरलेन पर डबललेन पुल के एक हिस्से को यातायात के लिए खोल दिया है।
मनाली से कोकसर के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरु
मनाली (कुल्लू )। पर्यटन नगरी मनाली से कोकसर के लिए पथ परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस सेवा शुक्रवार को शुरू हो गई है। अब सैलानी मनाली से सीधे एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस में बैठकर पर्यटन स्थल कोकसर आसानी से पहुंच सकेंगे। मनाली से कोकसर की दूरी करीब 50 किलोमीटर है।
विज्ञापन

सैलानियों को टैक्सियों को सहारा नहीं लेना पड़ेगा। इससे पैसे की बचत भी होती। यह बस प्रतिदिन मनाली से सुबह 9:00 बजे कोकसर के लिए चलेगी, जबकि दोपहर बाद मनाली वापस पहुंचेगी। पथ परिवहन निगम कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि मनाली से कोकसर के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सेवा मनाली से सुबह कोकसर के लिए चलेगी, जिसका सैलानियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed