{"_id":"61e2ee1bb8ae747cda14e1ba","slug":"a-little-more-wait-for-atal-tunnel-to-be-seen-kullu-news-sml396710987","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल टनल के दीदार के लिए थोड़ा इंतजार और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल टनल के दीदार के लिए थोड़ा इंतजार और
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। सैलानियों को अटल टनल रोहतांग का दीदार करने में अभी इंतजार करना होगा। हालांकि मनाली से केलांग के बीच वाया टनल होकर तीन दिनों से छोटे वाहनों को भेजा जा रहा है। मार्ग वन वे होने से लोगों को जगह-जगह जाम से परेशान होना पड़ रहा है।
सोलंगनाला से टनल के साउथ पोर्टल व नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू, केलांग तक अभी हाईवे तीन वन वे है। हालांकि सीमा सड़क संगठन ने वाहनों की आवाजाही के लिए डबललेन से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तीन से चार दिन का समय लगेगा। इसके बाद ही पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग व सिस्सू के लिए भेजा जा सकता है। ऐसे में कुल्लू के साथ लाहौल प्रशासन भी किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहता है। अटल टनल बंद होने से न केवल पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा है, बल्कि इससे टैक्सी यूनियन मनाली के चालकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शनिवार को पुलिस ने पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला में ही रोक दिया, जहां पर्यटकों को निराशा होना पड़ा। सैलानियों ने सोलंगनाला के साथ, फातरू, पलचान व नेहरूकुंड में बर्फ के बीच अठखेलियां की। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि अभी टनल और लाहौल के सिस्सू जाने के लिए मार्ग उपयुक्त नहीं है। बर्फबारी के चलते सोलंगनाला से आगे की सड़क वन वे है। इस कारण पर्यटक वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से भेजना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मार्ग से बर्फ हटाकर डबललेन होगा तो सैलानियों के वाहनों को भेजा जाएगा। बीआरओ ने बर्फ हटाकर मार्ग बहाली का काम शुरू कर दिया है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सासे ने ऊंचाई वाले इलाकों में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में पर्यटक व आमजनों को एहतियातन बरतने की जरूरत है।