फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A lifetime's earnings turned to ashes before our eyes, nothing remained except the clothes worn on the body.

Kullu News: आंखों के सामने राख हो गई उम्रभर की कमाई, तन पर पहने कपड़ाें के सिवाय कुछ नहीं बचा

Wed, 22 Jan 2025 04:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 22 Jan 2025 04:15 AM IST
विज्ञापन
A lifetime's earnings turned to ashes before our eyes, nothing remained except the clothes worn on the body.
जिंदगी भर के लिए नासूर जख्म दे गई घटना, अब बचे हैं सिर्फ आंखों में आंसू
विज्ञापन

एक महीने में आग की तीसरी घटना से घाटी के लोग चिंतित
विजय गुप्ता
हरिपुर (कुल्लू)। करजां गांव के चार परिवारों के लिए सोमवार की रात ऐसा दर्द लेकर आई कि जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। काष्ठकुणी शैली के मकान में उठी चिंगारी से पलभर में सब कुछ राख हो गया। प्रभावित परिवारों के सदस्य तन पर पहने कपड़ों के सिवाय कुछ नहीं बचा पाए। इस मकान में अमर चंद और हरि चंद पुत्र श्याम और गोपाल कृष्ण तथा सूर्या प्रकाश पुत्र प्यारे राम के परिवारों के 14 सदस्य रहते थे।
आधी रात को अचानक आग लगने से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घर से सामान निकालने के बजाय उन्हें अपनी जान बचानी थी। ऐसे में कुछ भी नहीं निकाला जा सका। जिंदगी भर की कमाई आंखों के सामने जल गई। अब प्रभावित परिवार के लोगों की आंखों में आंसू निकल रहे हैं। हालांकि परिवार के लोगों के पास ढांढस बंधाने के लिए आसपास के लोग भी आ रहे हैं। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने प्रभावित परिवारों के सदस्यों से दुख को साझा किया।
विज्ञापन

खास बात यह है कि काष्ठकुणी शैली के पुराने मकान अब काफी कम रह गए हैं। ऐसे मकान बुजुर्गों के समय से बने हैं। ये मकान जिले में एक तरह से धरोहर हैं। आधुनिक दौर में ऐसे मकान बनाना मुश्किल है। गनीमत यह रही कि आग की इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि कुल्लू जिले में जनवरी महीने में ही आग से नुकसान की यह तीसरी घटना है। इससे पहले जिभी में ही दो घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं को लेकर घाटी के लोग चिंतित हैं। प्रभावित परिवार के सदस्य अमर चंद ने कहा कि आग की इस घटना से लाखों की क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed