फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A hospital will be built in Udaipur with an expenditure of Rs 20.43 crore

Kullu News: उदयपुर में 20.43 करोड़ रुपये से बनेगा अस्पताल

Sat, 23 Aug 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 23 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
A hospital will be built in Udaipur with an expenditure of Rs 20.43 crore
लाहौल के  त्रिलोकनाथ सराय भवन का विधायक अनुराधा राणा लोकार्पण करते हुए।-संवाद
मरीजों के लिए 50 बिस्तरों की होगी सुविधा, विधायक ने किया भूमि पूजन
विज्ञापन

आधुनिक डिजाइन, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पांच मंजिला भवन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक अनुराधा राणा ने शनिवार को उदयपुर में 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
इस अस्पताल के निमार्ण पर 20.43 कराेड़ रुपये की लागत आएगी। विधायक ने बताया कि प्रस्तावित पांच मंजिला अस्पताल भवन आधुनिक डिजाइन और अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस होगा। भवन में धरातल में पार्किंग, शवगृह, विद्युत पैनल कक्ष, लिफ्ट और स्टोर की व्यवस्था होगी। भूतल पर आपातकालीन वार्ड, चार इकाइयों वाला ओपीडी, जन औषधि केंद्र, छोटा ऑपरेशन थियेटर, डिस्पेंसरी, प्रतीक्षालय और शौचालय होंगे।
विज्ञापन

प्रथम तल पर 12 बिस्तरों वाला महिला वार्ड, विशेष वार्ड, प्रयोगशाला, टीकाकरण कक्ष और नर्स स्टेशन होगा। द्वितीय तल पर 12 बिस्तरों वाला पुरुष वार्ड, डॉक्टर-नर्स ड्यूटी रूम, रिकॉर्ड कक्ष और प्रयोगशाला होगी। तृतीय तल पर ऑपरेशन थियेटर, नसबंदी व स्टरलाइजेशन कक्ष, रिकवरी रूम और डॉक्टर-नर्स चेंज रूम बनाए जाएंगे। चतुर्थ तल पर कॉन्फ्रेंस हॉल, पैंट्री और अन्य चिकित्सकीय, शासकीय कार्यों के लिए आवश्यक कक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए अनुच्छेद 275 के अंतर्गत 10.18 करोड़ रुपये की राशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है। इससे न केवल उदयपुर उपमंडल, बल्कि संपूर्ण लाहौल-स्पीति और आसपास के क्षेत्रों की जनता को भी बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ होगा। उधर, पोरी मेले के शुभारंभ के बाद विधायक ने त्रिलोकनाथ में करीब दो करोड़ रुपये लागत से श्रद्धालुओं के लिए बनी सराय का भी उद्घाटन किया। इसमें 16 कमरे और 18 बिस्तरों की डोरमेट्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed